A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नगरोटा : आर्मी कैंप के पीछे के जंगलों से दाखिल हुए थे आतंककवादी

नगरोटा : आर्मी कैंप के पीछे के जंगलों से दाखिल हुए थे आतंककवादी

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आर्मी कैंप पर हमला करने वाले आतंकवादी जंगलों के रास्ते कैंप के भीतर दाखिल हुए थे। यह जंगह कैंप के पीछे स्थित है।

Nagrota attack- India TV Hindi
Nagrota attack

नयी दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आर्मी कैंप पर हमला करने वाले आतंकवादी जंगलों के रास्ते कैंप के भीतर दाखिल हुए थे। यह जंगह कैंप के पीछे स्थित है। सूत्रों ने दावा किया कि सैन्य शिविर के पीछे वन क्षेत्र से आतंकवादियों ने वहां घुसपैठ की थी। उन्होंने कहा कि इलाका चारों तरफ से कंटीले तारों और छोटी दीवार से घिरा था। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

नगरोटा में सेना के 16वें कोर मुख्यालय के पास स्थित सैन्य शिविर पर 29 नवम्बर को आतंकवादियों के साथ आठ घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और पांच जवान शहीद हो गए थे। हमले में तीन आतंकवादी भी मारे गए थे। 

सैन्य इकाई नगरोटा में कोर मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हमले के तुरंत बाद सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंककर और जवानों पर गोलीबारी कर अधिकारियों के मेस में घुसपैठ की थी। 

बहरहाल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने यहां एक समारोह के इतर कहा कि घटना की जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट में हर बात स्पष्ट हो जाएगी। 

इन्हें भी पढ़ें:-

 

Latest India News