A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नालंदा: बस में अचानक आग लगी, 8 यात्रियों की मौत, कई झुलसे

नालंदा: बस में अचानक आग लगी, 8 यात्रियों की मौत, कई झुलसे

बिहार के नालंदा जिला के हरनौत थानाक्षेत्र में एक बस में आज अचानक लगी आग में 8 यात्रियों की जलने से मौत हो गई जबकि एक दर्जन यात्री घायल हो गए।

Bus fire- India TV Hindi
Bus fire

बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिला के हरनौत थानाक्षेत्र में एक बस में आज अचानक लगी आग में 8 यात्रियों की जलने से मौत हो गई जबकि एक दर्जन यात्री घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने हादसे में हताहत हुए यात्रियों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।बाबा रथ बस पटना से शेखपुरा जा रही थी।

देखें वीडियो

सूत्रों के मुताबिक बस के अगले हिस्से में कुछ ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था जिसकी वजह से बस में अचानक आग लग गई।  यात्रियों से खचाखच भरी बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोग जल्दी में बस से निकलना चाहते थे। पल भर में आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। इस भगदड़ के बीच कुछ लोग बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि कुछ लोग अंदर ही फंस गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

Latest India News