A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुराने नोट बदलवाने बैंक पहुंची PM मोदी की मां हीराबेन

पुराने नोट बदलवाने बैंक पहुंची PM मोदी की मां हीराबेन

PM मोदी की मां हीराबेन 500 रुपए के पुराने नोट बदलवाने पहुंची। हीराबेन गांधी नगर के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की रायसण ब्रांच में 4,500 हजार रुपए बदलवाने पहुंचीं।

narendr amodi mother hiraben exchanges old currency notes...- India TV Hindi
narendr amodi mother hiraben exchanges old currency notes in bank

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए 500 और 1000 रुपए के नोटों को बदलवाने के फैसले पर देशभर में खूब अफरातफरी हैं। इसी बीच PM मोदी की मां हीराबेन भी 500 रुपए के पुराने नोट बदलवाने पहुंची। हीराबेन गांधी नगर के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की रायसण ब्रांच में 4,500 हजार रुपए बदलवाने पहुंचीं।

PM मोदी की मां हीराबेन ने भी आम नागरिक की तरह ही बैंक का फॉर्म भरा, कतार में लगीं और फिर पुराने नोट बदलवाए। उम्रदराज़ होने के कारण उन्हें सीनियर सिटिज़ेन को मिलने वाली सभी सुवाधाएं दी गईं। बैंक में हीरा बा के साथ उनके परिवार के लोग मौजूद थे।

Watch Pics: जब पुराने नोट बदलवाने बैंक पहुंची PM मोदी की मां हीराबेन

गौरतलब है कि करीब हफ्तेभर पहले 500 और 1000 के नोट को बंद किया गया, जिसके बाद से लोगों ने अपने घर का काम जैसे तैसे चलाया। अब ज्यादातर लोगों के घर में कैश की किल्लत हो गई है, लिहाजा वे कतार में हैं। राजधानी दिल्ली के बैंकों का बुरा हाल है। ज्यादातर बैकों के बाहर 200 से 300 लोगों की भीड़ नज़र आ रही है हालांकि राहत के बात यह है कि आज से एटीएम और बैंकों से लोगों को 500 रुपये का नोट मिलने लगेगा। इससे पहले लोगों को 2000 का नोट ही मिल रहा था, जिससे लोगों को खरीददारी करने में दिक्कत आ रही थी।

Latest India News