A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रवासी भारतीय सम्मेलन में PM मोदी बोले, सरकार 'ब्रेन ड्रेन' को 'ब्रेन गेम' में बदलना चाहती है

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में PM मोदी बोले, सरकार 'ब्रेन ड्रेन' को 'ब्रेन गेम' में बदलना चाहती है

14वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह बेंगलुरु पहुंचे। दुनियाभर के देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

narendra modi at 14th pravasi bhartiya divas- India TV Hindi
narendra modi at 14th pravasi bhartiya divas

नई दिल्ली: 14वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह बेंगलुरु पहुंचे। पीएम मोदी यहां पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की मौजूदगी में महत्वपूर्ण भाषण दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ये एक ऐसा पर्व है जिसमें होस्ट भी आप हैं और गेस्ट भी आप ही हैं। प्रवासी भारतीयों ने देश की अर्थव्यवस्था में अमूल्य योगदान दिया है। हम प्रतिभा पलायन को प्रतिभा वापसी में बदलना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने 14वें प्रवासी भारतीय दिवस में कहा कि हम पासपोर्ट का रंग नहीं बल्कि खून से लिखे रिश्तों को देखते हैं।

PM मोदी ने कहा, सरकार 'ब्रेन ड्रेन' को 'ब्रेन गेम' में बदलना चाहती है।

उन्होंने कहा, प्रवासियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था में 69 अरब डॉलर का योगदान दिया है। ये सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रकृति, संस्कृति और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम जल्द प्रवासी कौशल विकास योजना शुरू करेंगे। यह योजना उन भारतीय युवाओं के लिए होगी जो विदेशों में काम करना चाहते हैं।

युवा प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विदेश राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने कहा कि साल 2020 तक भारत के लोगों की औसत आयु 29 साल होगी, जिससे वह दुनिया का सबसे युवा देश हो जाएगा, क्योंकि भारत की 64% आबादी काम करने वाले लोगों की होगी।

दुनियाभर के देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

Latest India News