गाजीपुर: बनारस से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गाजीपुर पहुंचे। वह यहां कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले ही मैदान भर गया। चारों ओर मोदी व मनोज सिन्हा के कटआउट लगाए गए थे और 'भारत माता की जय', 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'मोदी जिंदाबाद' के नारों से पूरा माहौल गूंज रहा था।
मोदी गाजीपुर से कोलकाता के बीच एक सीधी ट्रेन को भी रही झंडी दिखाई। रैली के दौरान वह 517 करोड़ रुपये से नवनिर्मित कागरे केंद्र का लोकार्पण भी किया। साथ ही घर बचत बीमा योजना के तहत दो ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया और सुकन्या समृद्घि योजना के पांच लाभार्थियों को पासबुक वितरित किए।
गाजीपुर की रैली को संबोधित करते हुए मोदी जनता को कई सौगातें दी। रैली के लिए लोग सुबह से ही यहां पहुंचने लगे थे।
मोदी ने परिवर्तन रैली के दौरान 1,766 करोड़ की लागत से बनी गाजीपुर और मऊ को जोड़ने वाले ताड़ी घाट रेलवे पुल का शिलान्यास किया। इसकी मांग कई दशकों से उठ रही थी।
Latest India News