A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने देशवासियों को पोंगल, मकर संक्रांति, बिहू की बधाई दी

PM मोदी ने देशवासियों को पोंगल, मकर संक्रांति, बिहू की बधाई दी

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "आज (14 जनवरी) देशभर के लोग विभिन्न त्योहार मना रहे हैं। इन त्योहारों को मन रहे लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।"

narendra modi greets nation on pongal and makar sankranti- India TV Hindi
narendra modi greets nation on pongal and makar sankranti

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल की बधाई देते हुए कहा कि विविधता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "आज (14 जनवरी) देशभर के लोग विभिन्न त्योहार मना रहे हैं। इन त्योहारों को मन रहे लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।"

उन्होंने कहा,"ये त्योहार मेहनती किसानों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। ये त्योहार देशभर में मनाए जाते हैं जिनसे हमारे जीवन में खुशियां आती हैं। यही विविधता हमारे देश की ताकत है।"

मोदी ने मकर संक्रांति के मौके पर भी लोगों को बधाई दी। उन्होंने तमिल लोगों को पोंगल, गुजरातियों को उत्तरायण और असम के लोगों को माघ बिहू की बधाई दी।

Latest India News