A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने बुलाई तीनों आर्मी चीफ की हाई लेवेल मीटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला

PM मोदी ने बुलाई तीनों आर्मी चीफ की हाई लेवेल मीटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के अध्यक्षों को हाईलेवल मीटिंग के लिए बुलाई है। आर्मी, एयरफोर्स और नेवी चीफ के साथ होने वाली बैठक आज दोपहर 2 बजे होगी।

narendra modi high level meeting with army navy and...- India TV Hindi
narendra modi high level meeting with army navy and airforce chiefs today

नई दिल्ली: सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से बढ़ती फायरिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के अध्यक्षों को हाईलेवल मीटिंग के लिए बुलाई है। आर्मी, एयरफोर्स और नेवी चीफ के साथ होने वाली बैठक आज दोपहर 2 बजे होगी। तीनों सेनाध्यक्षों की इस मीटिंग के ठीक बाद पीएम मोदी 4:30 बजे कैबिनेट के साथ भी अहम बैठक करेंगे। इन दोनों हाईलेवल मीटिंग में कोई बड़ा फैसला सरकार ले सकती है।

वहीं पाकिस्तान ने आज भी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की। ये फायरिंग सुबह करीब 8:45 बजे शुरू हुई। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारत ने शहीद गुरसेवक और राजेंद्र का बदला लिया। पाकिस्तान के दोबारा बनाए गए कोपरा वन पोस्ट को तबाह करने के साथ ही दो और पोस्ट भी तबाह किए। साथ ही एक सीनियर अधिकारी के मारे जाने की खबर है।

Latest India News