A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कानपुर रैली में 'लकी चेयर' पर बैठेंगे नरेंद्र मोदी

कानपुर रैली में 'लकी चेयर' पर बैठेंगे नरेंद्र मोदी

आज कानपुर में होने वाली रैली के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने PM नरेंद्र मोदी के मंच पर बैठने के लिए 'लकी चेयर' का इंतजाम किया है।

narendra modi kanpur rally lucky chair by bjp party workers- India TV Hindi
narendra modi kanpur rally lucky chair by bjp party workers

नई दिल्ली: सुनते आए हैं कि कुछ लोग अपनी कुछ चीज़ों को बहुत सहेज कर रखते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये चीज़ें उनके लिए शुभ हैं और इनसे उनके काम बन जाएंगे। इस अंधविश्वास से राजनीतिक पार्टियां भी अछूती नही हैं। आज कानपुर में होने वाली रैली के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने PM नरेंद्र मोदी के मंच पर बैठने के लिए 'लकी चेयर' का इंतजाम किया है।

दरअसल, 19 अक्टूबर, 2013 में 2014 लोकसभा चुनाव कैंपेन के दौरान जब नरेंद्र मोदी कानपुर में 'विजय शंखनाद रैली' को संबोधित करने आए थे तब भी वह इसी कुर्सी पर बैठे थे और उन चुनावों में बीजेपी को यूपी की 80 सीटों में से 71 सीटों पर जीत मिली थी।

एक अंग्रेज़ी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, बीजेपी के नेताओं ने इस कुर्सी को बीजेपी के आफिस में एक स्पेशल कांच के चेंबर में संभाल के रखा था, इसके साथ ही PM मोदी ने जिस ग्लास से पानी पिया था और कानपुर के मश्हूर 'ठग्गू के लड्डू' का बॉक्स, जिसमें उन्हें लड्डू दिए गए थे, वह भी संभाल के रखा है।

कानपुर बीजेपी के अध्यक्ष सुरेंद्र मैथनी बोले कि 'यह पहली बार है जब मोदी जी प्रधानमंत्री बनने के बाद कानपुर आएंगे, कार्यकर्ताओं का मानना है कि हमारे लिए ये कुर्सी लकी है इसलिए परिवर्तन रैली के दौरान भी इसका उपयोग हो रहा है।' मैथनी बोले कि इस कुर्सी को स्टेज पर रखने के लिए हमें एसपीजी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, रैली के बाद इस कुर्सी को हम फिर से कांच के बॉक्स में रख देंगे।

6 फीट लंबी इस कुर्सी को सुरक्षित रखने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से एक स्पेशल वाटरप्रूफ कांच के बॉक्स को तैयार करवाया गया था।

Latest India News