A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी आज करेंगे हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ, गुड़गांव में सार्वजनिक छुट्टी

PM मोदी आज करेंगे हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ, गुड़गांव में सार्वजनिक छुट्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में आज होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे। यह समारोह साल भर चलेगा।

narendra modi to inaugurate harayan swarna jayanti...- India TV Hindi
narendra modi to inaugurate harayan swarna jayanti programme today

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में आज होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे। हरियाणा सरकार ने गुड़गांव में 1 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी है, ताकि कारखानों के कर्मचारी और अन्य लोग वहां (गुड़गांव) आयोजित हो रहे हरियाणा की स्वर्ण जयंती समारोह में भाग ले पाएं। पृथक राज्य के रूप में हरियाणा के गठन की 50वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां सोमवार को कहा, "ग्ररुग्राम (गुड़गांव) में एक नवंबर को होने वाले हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के उद्घाटन समरोह में वहां (गुड़गांव) के कर्मचारियों के भाग लेने के लिए राज्य सरकार ने कारखाना अधिनियम 1948 के तहत एक नवम्बर, 2016 को अवकाश घोषित किया है।"

यह समारोह साल भर चलेगा।

Latest India News