A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम में 7.92 लाख रुपये के नए नोट जब्त

गुरुग्राम में 7.92 लाख रुपये के नए नोट जब्त

गुरुग्राम: पुलिस ने यहां मंगलवार को 2,000 रुपये के नोटों की शक्ल में 7.92 लाख रुपये की रकम जब्त की है। अपराध शाखा ने विकास गुप्ता नामक व्यक्ति की कार से ये नोट जब्त किए।

new currency- India TV Hindi
new currency

गुरुग्राम: पुलिस ने यहां मंगलवार को 2,000 रुपये के नोटों की शक्ल में 7.92 लाख रुपये की रकम जब्त की है। अपराध शाखा ने विकास गुप्ता नामक व्यक्ति की कार से ये नोट जब्त किए। विकास डीएलएफ इलाके का निवासी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस के प्रवक्ता उमेश कुमार ने कहा, "रकम दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर राजीव चौक पर बरामद किए गए। रकम के बारे में पूछे जाने पर विकास इसके बारे में कोई संतोषप्रद उत्तर देने में नाकाम रहे, जिसके बाद उसे जब्त कर लिया गया।"

अधिकारी ने कहा, "आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।" उन्होंने कहा कि जांच के बाद इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

सोहना रोड पर नौ दिसंबर को इस्लामपुर गांव के निकट दो पहिया वाहन से जा रहे दो लोगों के पास से 10 लाख रुपये जब्त किए गए थे।

Latest India News