A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुलंदशहर लव जिहाद मामले में नया ट्विस्ट, लड़की ने रेप का आरोप लगाया

बुलंदशहर लव जिहाद मामले में नया ट्विस्ट, लड़की ने रेप का आरोप लगाया

बुलंदशहर लव जिहाद मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। पीड़ित लड़की ने उसको भगाने वाले लड़के पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि उसे भगाने वाले मुस्लिम लड़के ने उसे अपनी हिंदू पहचान बताई थी।

Bulanshahar case- India TV Hindi
Bulanshahar case

बुलंदशहर: लव जिहाद मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। पीड़ित लड़की ने उसको भगाने वाले लड़के पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि उसे भगाने वाले मुस्लिम लड़के ने उसे अपनी हिंदू पहचान बताई थी। और वो उसे झांसा देकर गांव से बाहर ले गया था। पीड़ित लड़की का आरोप है कि वो लड़का उसे मथुरा से लेकर इलाहाबाद तक कई शहरों में लेकर गया और जबर्दस्ती की। 

पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि उसे भगाने वाले मुस्लिम लड़के ने अपनी हिंदू पहचान बताई थी। लड़के ने नाम बदलकर उसके साथ धोखा किया। झांसे में लेकर मथुरा से लेकर इलाहाबाद तक कई शहरों में गया और जबर्दस्ती की। लड़की ने ये भी आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या करने की धमकी भी दी गई।

दरअसल 27 अप्रैल को सोही गांव का युसूफ 19 साल की युवती को घर से ले गया था। इसके बाद युवती के परिजनों और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नाराज हो गए। इसी दौरान 2 मई को युसुफ के रिश्तेदार गुलाम अहमद की पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं पर लगा और हिंदू युवा वाहिनी के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने लड़के-लड़की का पता लगाकर लड़के को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के बयान के बाद आरोपी युवक के खिलाफ रेप की कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?
लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप
दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी

Latest India News