A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाइजीरियाई मामला: सुषमा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की, कार्रवाई का वादा

नाइजीरियाई मामला: सुषमा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की, कार्रवाई का वादा

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हुए कथित हमले के बारे में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से बात की। विदेशी छात्रों में से एक ने मामले

Africans- India TV Hindi
Africans

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हुए कथित हमले के बारे में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से बात की। विदेशी छात्रों में से एक ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए सुषमा को ट्वीट किया था और कहा था कि क्षेत्र में रहना अब जीवन को खतरे में डालने वाला मुद्दा बनता जा रहा है।

सुषमा ने कहा, केन्द्र सरकार तुरंत कदम उठा रही है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उन्हें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। सुषमा ने ट्वीट किए, मैंने ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से बात की। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें

40 साल में सचिवालय का दौरा करने वाले पहले CM हैं योगी
'योगी जिंदाबाद' कहने पर सपा नेता ने किशोर को मारी गोली

‘क्या राज्य में 68 फीसदी मुसलमानों को अल्पसंख्यक समझा जा सकता है?’
अखिलेश यादव ने फिर किया शिवपाल और आजम खान को दरकिनार
हिंदू राष्ट्र चाहिए तो RSS प्रमुख मोहन भागवत को बनाओ राष्ट्रपति: शिवसेना
इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान, 'अल-नीनो' का बढ़ा खतरा

इस संबंध में एक छात्र ने उन्हें ट्वीट किया था कि हमारे लिए नोएडा में रहना अब जीवन को जोखिम में डालने वाला मुद्दा बनता जा रहा है सुषमा ने जवाब में कहा कि केन्द्र सरकार मामले से अवगत है। विदेश मंत्री सुषमा ने कहा, हम तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं।

Latest India News