A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RBI का बड़ा फैसला, ATM से पैसे निकालने पर 30 दिसंबर तक कोई चार्ज नहीं

RBI का बड़ा फैसला, ATM से पैसे निकालने पर 30 दिसंबर तक कोई चार्ज नहीं

मुंबई: नकदी संकट का सामना कर रहे लोगों को कुछ और राहत देते हुए रिजर्व बैंक ने आज बैंकों को बचत खाता ग्राहकों के लिए 30 दिसंबर तक एटीएम से लेनदेन के लिए सभी एटीएम

atm - India TV Hindi
atm

मुंबई: नकदी संकट का सामना कर रहे लोगों को कुछ और राहत देते हुए रिजर्व बैंक ने आज बैंकों को बचत खाता ग्राहकों के लिए 30 दिसंबर तक एटीएम से लेनदेन के लिए सभी एटीएम शुल्क समाप्त करने का निर्देश दिया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

यह छूट ग्राहक को न केवल अपने बैंक बल्कि अन्य बैंकों के एटीएम से लेनदेन पर भी मिलेगी। केंद्रीय बैंक ने शाम को जारी अधिसूचना में कहा, यह फैसला किया गया है कि बचत बैंक खाताधारकों को एटीएम से सभी वित्तीय और गैर वित्तीय लेनदेन पर 30 दिसंबर तक कोई शुल्क नहीं देना होगा।

यह सुविधा खाताधारक को न केवल अपने बैंक के एटीएम, बल्कि अन्य बैंकों के एटीएम पर भी मिलेगी।

10 नवंबर से 30 दिसंबर, 2016 तक एटीएम से लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। देशभर में विभिन्न बैंकों के करीब दो लाख एटीएम हैं।

Latest India News