A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में अब बीच पर या खुले में शराब पीने पर हो सकती है जेल

गोवा में अब बीच पर या खुले में शराब पीने पर हो सकती है जेल

गोवा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर अब जेल जाना पड़ सकता है। इस मशहूर पर्यटक स्थल में पुलिस ने अपने जवानों को खुले में शराब पीने वालों को गिरफ्तार करने को कहा है।

Goa wine- India TV Hindi
Goa wine

पणजी: गोवा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर अब जेल जाना पड़ सकता है। इस मशहूर पर्यटक स्थल में पुलिस ने अपने जवानों को खुले में शराब पीने वालों को गिरफ्तार करने को कहा है। गोवा पुलिस को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि लोग बीच (समंदर के किनारे) पर खुले में शराब पीकर शराब की बोतलें वहीं फेंक देते हैं। इससे वहां आनेवाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी होती थी। इन शिकायतों के मद्देनजर गोवा पुलिस ने खुले में शराब पीने पर बैन लगा दिया है। (दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी)

पुलिस अधीक्षक (उत्तर गोवा) कार्तिक कश्यप ने कल बताया कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 34 के तहत खुले में शराब पीने वालों को गिरफ्तार करने के आदेश दिये हैं। कलंगुट पुलिस थाने में जनप्रतिनिधियों, पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों और पुलिस के बीच हुई एक बैठक के बाद ये निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग ने बयान जारी करके कहा, कश्यप आमजनता से आह्वान करते हैं कि वे पुलिस को ऐसी घटनाओं के बारे मे सूचित करें ताकि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 

ये भी पढ़ेंयहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?
लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप

Latest India News