A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी: ED ने दिल्ली के वकील रोहित टंडन को किया गिरफ्तार

नोटबंदी: ED ने दिल्ली के वकील रोहित टंडन को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने पुलिस की छापेमारी में राजधानी के एक लॉ फर्म से 13.6 करोड़ रूपये की जब्ती के बाद धनशोधन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में विवादित वकील रोहित टंडन

Rohit Tandon- India TV Hindi
Rohit Tandon

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने पुलिस की छापेमारी में राजधानी के एक लॉ फर्म से 13.6 करोड़ रूपये की जब्ती के बाद धनशोधन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में विवादित वकील रोहित टंडन को गिरफ्तार कर लिया अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय पिछले कुछ दिनों से टंडन से पूछताछ कर रहा था और कल रात उन्हें धनशोधन निवारण अधिनियम :पीएमएलए: के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

एजेंसी को संदेह है कि टंडन ने कोलकाता के व्यवसायी पारस मल लोढ़ा की कथित मिलीभगत से 60 करोड़ रूपये के अमान्य नोटों को बदलवाने में कथित तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। ईडी ने इस संबंध में दिल्ली में कोटक बैंक के प्रबंधक आशीष कुमार को भी गिरफ्तार किया था।

इसके साथ ही जांच एजेंसियों ने नोटबंदी के बाद कालेधन से जुड़े कुछ बड़े गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए ऐसे गिरोहों से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई ने चेन्नई से रेड्डी को गिरफ्तार किया, वहीं ईडी ने लोढ़ा और कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Latest India News