A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक तरफ कैश की किल्लत तो दूसरी तरफ नोटों की बारिश

एक तरफ कैश की किल्लत तो दूसरी तरफ नोटों की बारिश

नोटबंदी के इस दौर में नोटों की ये बारिश हुई गुजरात के नवसारी में। मौका था एक भजन संध्या का। लोक गायक फरीदा मीर ने भजन सुना रही थी और लोग भगवान की भक्ति में

Note Rain, Gujrat- India TV Hindi
Note Rain, Gujrat

नोटबंदी के इस दौर में नोटों की ये बारिश हुई गुजरात के नवसारी में। मौका था एक भजन संध्या का। लोक गायक फरीदा मीर ने भजन सुना रही थी और लोग भगवान की भक्ति में लीन थे। लोगों को फरीदा मीर के भजन इतने पसंद आये कि वो उस पर नोटों की बारिश करने लगे।
कुछ लोग तो स्टेज के ऊपर तक चढ़ कर नोटों की बारिश करने लगे....

नोट उड़ाने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। सिर्फ महिला गायक ही नहीं जब दूसरे गायक भजन सुनाने आये तो उन पर भी लोगों ने नोटों की ऐसी बारिश की कि

पूरा स्टेज नोटों से भर गया और स्टेज पर ही नहीं नीचे भी नोट ही नोट बिखर गए। एक अनुमान के मुताबिक करीब डेढ़ करोड़ रुपये के नोटों की बारिश की गई। 

दरअसल- नवसारी में गुर्जर क्षत्रिय कड़िया समाज का एक सालाना समारोह था। गुजराती भजन सुनाने के लिए फरीदा मीर, मायाभाई आहीर और बटुक टांक को बुलाया गया था। जैसे ही भजन का कार्यक्रम शुरू हुआ तो समाज के लोग एक के बाद एक 10 और 20 की नोटों के साथ मंच पर आ गए और गायक कलाकार पर नोटों उड़ाने शुरू हो गए।

ये पहली बार नहीं है जब गुजरात में नोटों की बारिश देखने को मिली हो। कुछ दिन पहले भी नवसारी में ही एक समारोह में में सिंगर के ऊपर नोटों की जमकर बारिश की गई थी। शादी से पहले कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था और लोग लोक-गायक कीर्तिदान गढ़वी पर नोटों की बारिश करने लगे थे। जब सिंगर पर नोट बरसाए जा रहे थे तो उसी वक्त स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन पर भी कुछ लोग नोटों की बारिश कर रहे थे। शादी का ये समारोह NRI पटेल परिवार में हो रहा था जो अमेरिका से भारत अपनी बेटी की शादी के लिए आया है। 26 दिसंबर यानी आज होने वाली शादी से पहले कीर्तन का कार्यक्रम था जहां सिर्फ बड़े नहीं बल्कि छोटे छोटे बच्चे ने भी नोट बरसाए। 

गुजरात में भजन कार्यक्रम में नोट उड़ाना फैशन बन गया है लेकिन नोटबंदी के दौर में एक तरफ जहां लोग कैश के लिए बैंकों के बाहर खड़े दिखाई देते हैं ऐसे में नवसारी में लोगों की नोटों की बारिश करना सवाल खड़े करता है।

Latest India News