नई दिल्ली : गुड़गांव, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के बाद अब दिल्ली से सोनीपत को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार मेट्रो को सोनीपत-कुंडली तक लाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को योजना भेजी है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को मेट्रो में यात्रा की और इस दौरान मुसाफिरों से उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की। मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक विस्तृत परियोजना तैयार की है।
मुख्यमंत्री खट्टर ने बताया कि उन जगहों के लिए प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं जहां मेट्रो सेवाओं की जरूरत है। खट्टर ने बाटा मेट्रो चौक से दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय तक यात्रा की। वहीं सरकारी सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में फरीदाबाद से बल्लभगढ़ तक मेट्रो सर्विस इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।
Latest India News