A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी। इस घटना के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।

machil sector- India TV Hindi
machil sector

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी। इस घटना के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। नियंत्रण रेखा की निगरानी कर रहे जवानों ने नियंत्रण रेखा के निकट संदिग्ध गतिविधियां देखी और घुसपैठियों को तत्काल चुनौती दी।

मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। सेना के एक प्रवक्ता ने यहां बताया, माछिल सेक्टर में आज घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया गया। एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि अभियान चल रहा है।

Latest India News