A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अख़बार, कैबल टीवी पर विज्ञापन, काला धन बदलो, डिलिवरी घर पर

अख़बार, कैबल टीवी पर विज्ञापन, काला धन बदलो, डिलिवरी घर पर

न्यूज पेपर और टीवी पर आप प्रोडक्ट और सर्विस के विज्ञापन देखते है लेकिन महाराष्ट्र में ब्लैकमनी की बदमाश कंपनी ने इसी विज्ञापन को काले धंधे का हथियार बना डाला। ब्लैकमनी रैकेट से जुड़े खिलाड़ियों

advertisement- India TV Hindi
advertisement

न्यूज पेपर और टीवी पर आप प्रोडक्ट और सर्विस के विज्ञापन देखते है लेकिन महाराष्ट्र में ब्लैकमनी की बदमाश कंपनी ने इसी विज्ञापन को काले धंधे का हथियार बना डाला। ब्लैकमनी रैकेट से जुड़े खिलाड़ियों ने बकायदा लोकल न्यूज पेपर और केबल टीवी पर विज्ञापन दिया।

ब्लैक मनी के कमीशन रैकेट की तरफ से मुंबई से करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर कोल्हापुर के लोकर अखबारों में छपवाया गया। इतना ही नहीं लोकल केबल टीवी पर भी कमीशन पर पुराने नोट बदलने के एड दिए गए। चौंकाने वाली बात ये है कि ब्लैक एंड व्हाइट के खेल पर शिकंजा कसने के लिए जांच एजेंसियां देशभर में जगह-जगह छापेमारी कर रही है बावजूद इसके कोल्हापुर के शातिर मनी एजेंट अखबार और टीवी में विज्ञापन देकर नए नोट की होम डिलेवरी का बड़ा रैकेट चला रहे थे।

विज्ञापन में दावा ये किया जाता था कि कमीशन पर पुराने नोट को बदलकर नए नोट की होम डिलेवरी सुविधा मौजूद है यानी काले धन के कुबेर घर बैठे-बैठे अपने पुराने नोट बदलवा सकते है।
 
कमीशन पर नोट बदलने का ये पूरा धंधा गैरकानूनी है और तो और किसी अखबार में ऐसे गैरकानूनी धंधे का विज्ञापन छापना भी अपराध है। ये जानते
हुए भी ब्लैकमनी से जुड़े एजेटों ने लोकल न्यूज पेपर में विज्ञापन छपवाए।

विज्ञापन में मोबाइल नंबर भी दिया गया। आखिर कमीशन पर नोट बदलने वाले इस विज्ञापन का सच क्या है...ये जानने के लिए इंडिया टीवी ने विज्ञापन में बताए नंबर को ट्रू कॉलर पर डाला ताकि ये पता चल सके कि नंबर का सच क्या है। मोबाइल के एप्प टू कॉलर से एक अहम जानकारी मिली। विज्ञापन में दिए नंबर किसी नाम पर नहीं मिला बल्कि नाम की जगह NOTE यानी नोट लिखा गया था। जाहिर है ये ब्लैकमनी रैकेट का कोडवर्ड हो सकता है। 

Latest India News