A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असीमानंद की जमानत रद्द की जाए, दोहरा मापदंड नहीं चलेगा: ओवैसी

असीमानंद की जमानत रद्द की जाए, दोहरा मापदंड नहीं चलेगा: ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को केंद्र सरकार से स्वामी असीमानंद की जमानत रद्द करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

owaisi- India TV Hindi
Image Source : PTI owaisi

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख, असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को केंद्र सरकार से स्वामी असीमानंद की जमानत रद्द करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। असीमानंद 2007 मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में आरोपी हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

असीमानंद के हैदराबाद जेल से बाहर आने के एक दिन बाद AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार आतंकवाद से निपटने के लिए दोहरे मानदंड अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहे गैर मुस्लिम लोगों के प्रति नरम रुख अपनाए हुए है, जबकि उनका मुस्लिमों के प्रति सख्त रुख है। उन्होंने कहा कि BJP आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बातें करती थी और कहती थी कि वह आतंकवाद की समस्या को धार्मिक नजरिए से नहीं देखती।

ओवैसी ने कहा, "असीमानंद के लिए इतना प्यार क्यों? उनकी जमानत रद्द की जाए। आप एक तरफ नरम तो दूसरी तरफ सख्त रुख अख्तियार नहीं कर सकते।" ओवैसी ने कहा कि असीमानंद ने अजमेर विस्फोट मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी, लेकिन उसके बाद भी उसे अदालत ने रिहा कर दिया। भाजपा सरकार ने अदालत के फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की। उन्होंने कहा कि असीमानंद के अच्छे दिन आ गए हैं और अब अच्छे दिन साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित के लिए भी आएंगे। 

ये भी पढ़ें:

Latest India News