A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर उल्लंघन, दागे मोर्टार शेल, 3 घायल

पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर उल्लंघन, दागे मोर्टार शेल, 3 घायल

जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगे रामगढ़, अरनिया और नौशेरा सेक्टरों में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार के गोले दागे।

pakistan again violates ceasefire in jammu kashmir 3...- India TV Hindi
pakistan again violates ceasefire in jammu kashmir 3 civilian injured

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगे रामगढ़, अरनिया और नौशेरा सेक्टरों में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार के गोले दागे। पुलिस ने जानकीरी देते हुए बताया कि, जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी से 3 नागरिक घायल घायल हुए हैं।

सुबह 6:30 बजे से सांबा के रामगढ़ सेक्टर में चार-पांच जगहों पर छोटे हथियार और 82 एमएम मोर्टार के साथ पाक रेंजर्स ने फायरिंग शुरू कर दी। BSF ने पाक फायरिंग का करारा जबाब दिया।

वहीं सुबह 7 बजे अरनिया सेक्टर के पिंडी गांव में पाक की ओर मोर्टार के तीन गोले गिरे जिसमें दो महिलाओं सहित एक आदमी घायल हो गया। वहीं एलओसी पर राजौरी के नौशेरा सेक्टर में भी पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के सुबह 5:30 बजे से फायरिंग शुरू कर दी। यहां पर पाक सेना ने छोटे हथियार से लेकर 82 एमएम मोर्टार और 120 एमएम मोर्टार तक का इस्तेमाल किया।

Latest India News