A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक ने जम्मू्-कश्मीर में फिर तोड़ा सीजफायर, भारत ने भी दिया करारा जवाब

पाक ने जम्मू्-कश्मीर में फिर तोड़ा सीजफायर, भारत ने भी दिया करारा जवाब

पाकिस्तान ने जम्मू्-कश्मीर के अखनूर जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पुलिस ने संघर्ष विराम की जानकारी देते हुए बताया कि, पाकिस्तान ने भारी मोर्टार दागे हैं। सुबह 4 बजे से ही रुक-रुककर गोलीबारी हो रही थी।

pakistan agains violates ceasefire in jammu kashmir akhnoor...- India TV Hindi
pakistan agains violates ceasefire in jammu kashmir akhnoor sector

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जम्मू्-कश्मीर के अखनूर जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पुलिस ने संघर्ष विराम की जानकारी देते हुए बताया कि, पाकिस्तान ने भारी मोर्टार दागे हैं। सुबह 4 बजे से ही रुक-रुककर गोलीबारी हो रही थी। भारत ने भी सीजफायर का करारा जवाब दिया है। इस दौरान किसी भारतीय जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।

पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान की तरफ से यह चौथा संघर्षविराम उल्लंघन है, जबकि बीते एक महीने के दौरान छठी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को भी पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से नियंत्रण रेखा में जम्मू जिले के पल्लनवाला, चपरियाल और समनाम इलाकों में गोलीबारी की गई।

वहीं पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को मेंढर क्षेत्र के बोलनोई इलाके में गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना ने इससे पहले 28 सितंबर को भी संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा में पुंछ सेक्टर के सब्जियां इलाके में भारतीय सेना चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी।

इससे पहले 6 सितंबर को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में सेना की चौकियों पर गोलीबारी की थी। दो सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए अखनूर सेक्टर में सेना की चौकियों पर गोलबारी की थी।

Latest India News