A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू: पुंछ में सीमा पार की गोलाबारी में सैनिक शहीद

जम्मू: पुंछ में सीमा पार की गोलाबारी में सैनिक शहीद

पाकिस्तान सेना ने जम्मू के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) स्थित भारतीय चौकियों पर रविवार को एक बार फिर गोलाबारी शुरू कर दी।

pakistan breaks ceasefire again in jammu- India TV Hindi
pakistan breaks ceasefire again in jammu

जम्मू: जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के कृष्ण घाटी सेक्टर में नियंत्रणा रेखा पर भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में एक सैनिक शहीद हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यहां कहा कि पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई अंधाधुंध गोलाबारी और गोलीबारी की जद में कम से कम चार स्थान आए है। पाकिस्तानी सेना क्षेत्र में नागरिक और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।

अधिकारी ने कहा कि पुंछ में सीमा पार से हुई गोलीबारी में एक सेना का जवान शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी उसी क्षमता के हथियारों से जवाब दिया है। दोनों ओर से गोलाबारी और गोलीबारी अब भी जारी है।

भारतीय सेना की ओर से 28 सितंबर की रात नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के अड्डों पर लक्षित हमले करने के बाद से पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करना आम बात हो गई है।

Latest India News