A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बदला जरूर लेंगे, बदले की तारीख, वक्त और जगह भी हम चुनेंगे...

बदला जरूर लेंगे, बदले की तारीख, वक्त और जगह भी हम चुनेंगे...

वायस आर्मी चीफ शरथ चंद्र ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान की कायराना हरकत का बदला जरूर लेगी। उन्होंने कहा कि बदले की तारीख, वक्त और जगह भी हम चुनेंगे लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं करेंगे।

Vice army chief- India TV Hindi
Vice army chief

नई दिल्ली: वायस आर्मी चीफ शरथ चंद्र ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान की कायराना हरकत का बदला जरूर लेगी। उन्होंने कहा कि बदले की तारीख, वक्त और जगह भी हम चुनेंगे लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं करेंगे। सेना को जो भी कार्रवाई करनी होगी वो उचित समय पर करेगी। (कुमार विश्वास ले सकते हैं बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया से नाराज)

वायस आर्मी चीफ शरथ चंद्र ने कहा कि पाकिस्तान इस बात से इनकार कर रहा है कि दो जवानों की हत्या और शव को क्षत विक्षत करने की घटना के पीछे उसका हाथ नहीं है। जबकि सीमा पर इस तरह की हरकतें पहले भी पाकिस्तान करता रहा है। वायस आर्मी चीफ ने कहा कि सेना अपनी रणनीति के हिसाब से यह तय करेगी कब कैसे और कहां कार्रवाई करनी है।

Latest India News