A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने BSF चौकी पर दागे रॉकेट, 3 जवान जख्मी

पाकिस्तान ने BSF चौकी पर दागे रॉकेट, 3 जवान जख्मी

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ की अग्रिम रक्षा स्थान (एफडीएल) चौकी पर आज रॉकेट दागे जिसमें तीन जवान जख्मी हो गए जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हुए है।

pakistan fired rocket shot at BSF post 3 jawans wounded- India TV Hindi
pakistan fired rocket shot at BSF post 3 jawans wounded

जम्मू: पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ की अग्रिम रक्षा स्थान (एफडीएल) चौकी पर आज रॉकेट दागे जिसमें तीन जवान जख्मी हो गए जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हुए है। (PAK सैनिकों ने मेंढर सेक्टर पर फिर तोड़ा सीजफायर, जेसीओ सहित 1 जवान शहीद)

 

संघर्ष विराम का उल्लंघन सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान और सेना का एक जेओसी जख्मी हो गया। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सुबह साढ़े आठ बजे पुंछ जिले के कृष्णगाती सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ चौकी पर पाकिस्तानी (सेना) चौकी की ओर से रॉकेट और स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी की गई।

हमले में एक हेड कांस्टेबल और जेसीओ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अधिकारी ने कहा कि सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों ने प्रभावी तौर पर जवाब दिया।

Latest India News