A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, 2 शहीद जवानों के शवों को किया क्षत-विक्षत

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, 2 शहीद जवानों के शवों को किया क्षत-विक्षत

सीमा पर पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गोले बरसाए और रॉकेट दागे जिसमें सेना एक जेसीओ और बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गए। हमले में 2 जवान घायल भी हुए है।

jammu kashmir- India TV Hindi
jammu kashmir

पुंछ (जम्मू-कश्मीर): सीमा पर पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गोले बरसाए और रॉकेट दागे जिसमें सेना एक जेसीओ और बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गए। हमले में 2 जवान घायल भी हुए है।

हमला करने के बाद पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने शहीदों के शवों के साथ बर्बरता की। उन्होंने जवानों के शव क्षत विक्षत कर दिए। आर्मी की नॉर्दन कमांड ने ट्वीट करके इस बर्बरता की जानकारी दी है और कहा है कि इस बर्बरता का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तान ने आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर पुंछ के मेंढर सेक्टर में जमकर गोले बरसाए। भारतीय सेना और बीएसएफ का एक दल नियंत्रण रेखा पर गश्त के लिए जा रहा था तभी पाकिस्तानी सेना के जवानों ने निशाना साध कर रॉकेट लॉन्चर से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में जेसीओ हरपाल सिंह और बीएसएफ का एक हेड कांस्टेबल प्रेम सागर शहीद हो गए जबकि दो जवान घायल भी हुए हैं।

सरहद के हालात पर आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर एक मीटिंग हुई है जिसमें NSA, गृह सचिव और सीआरपीएफ के डीजी शामिल हुए।

देखिए वीडियो-

Latest India News