A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जाधव मामले में पाकिस्तान की नई चाल, भारत से पूछ रहा अपने लापता अफसर के बारे में

जाधव मामले में पाकिस्तान की नई चाल, भारत से पूछ रहा अपने लापता अफसर के बारे में

बता दें कि कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाने के ऐलान से कुछ दिन पहले पाकिस्तानी आर्मी अफसर के गायब होने की खबर पाक मीडिया में आई थी। भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देशों की मीडिया ने दोनों घटनाओं में आपसी लिंक होने की आशंका जताई।

Kulbhushan-Habib- India TV Hindi
Kulbhushan-Habib

नई दिल्ली: पाकिस्‍तान भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले को एक दूसरा मोड़ देने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्‍तान ने लापता पूर्व आर्मी अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्‍मद हबीब जहीर के बारे में भारत से लिखकर पूछा है, जो गत 6 अप्रैल को नेपाल में लापता हो गए थे। कुछ दिन पहले पाकिस्तान के एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि भारत ने जाधव की सुरक्षित रिहाई के लिए हबीब का अपहरण किया है। हालांकि, ऐसा पहली बार है जब पाकिस्‍तान ने अपने अधिकारी के बारे में भारत से जानकारी मांगी है। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं

बता दें कि कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाने के ऐलान से कुछ दिन पहले पाकिस्तानी आर्मी अफसर के गायब होने की खबर पाक मीडिया में आई थी। भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देशों की मीडिया ने दोनों घटनाओं में आपसी लिंक होने की आशंका जताई। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा जोरों पर रही कि क्या अपने गायब अफसर की वजह से दबाव में आए पाकिस्तान ने आनन-फानन में कुलभूषण को फांसी देने की योजना बनाई?

भारतीय पक्ष का मानना है कि कुलभूषण जाधव को मौत की सजा देने के पीछे पाकिस्तान का मकसद ये है कि भारत भी लेफ्टिनेंट कर्नल हबीब के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा करने को मजबूर हो। वहीं, पाकिस्तानी पक्ष का मानना है कि जाधव पर पाक कार्रवाई से पहले भारत ने हबीब को गिरफ्तार कर लिया, ताकि बातचीत के लिए मजबूर किया जा सके।

इससे पहले पाकिस्तान को तब बड़ा झटका लगा जब इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने कुलभूषण की फ़ांसी की सज़ा पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि जाधव को जासूस बताने का पाकिस्तान का दावा साबित नहीं होता। कोर्ट ने पाकिस्तान की ये दलील ख़ारिज कर दी कि उसे इस मामले में सुनवाई करने का अधिकार नही हैं।
कोर्ट ने कहा कि जब तक कोई फ़ैसला नहीं हो जाता, जाधव को फ़ांसी नहीं दी जाएगी। कोर्ट में ये भारत की एक बड़ी जीत है। कोर्ट ने पाकिस्तान को हिदायत दी है कि वह फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई न करे।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News