जम्मू: जम्मू कश्मीर में राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान ने मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय बलों ने इसका माकूल जवाब दिया है। आखिरी रिपार्ट आने तक दोनों ओर से गोलीबारी हो रही थी। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने सुबह साढ़े सात बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर मोर्टार दागे और गोलीबारी की। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कृष्णघाटी सेक्टर में भी गोलीबारी की। उन्होंने कहा, भारत की सैन्य चौकियों ने इसका जोरदार और प्रभावी जवाब दिया और अभी भी गोलीबारी जारी है। गत 17 मई को पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की थी। 15-16 मई को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम इलाकों और रहवासी क्षेत्रों पर गोले बरसाए थे।
इस वर्ष मई माह में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलेबारी और गोलीबारी से लगभग 12,000 लोग प्रभावित हुए। पाकिस्तानी सेना ने 13 मई को नौशेरा इलाके में नियंत्रण रेखा पर रहवासी इलाकों और अग्रिम चौकियों पर मार्टार से गोले दागे थे जिसमें दो आम नागरिकों की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?
Latest India News