A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू में पाकिस्तानी सेना ने फिर की भारी गोलाबारी

जम्मू में पाकिस्तानी सेना ने फिर की भारी गोलाबारी

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर और आर.एस. पुरा में नागरिकों और BSF के ठिकानों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की।

pakistan violates heavy ceasefire near international border- India TV Hindi
pakistan violates heavy ceasefire near international border

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर और आर.एस. पुरा में नागरिकों और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ठिकानों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की।

पुलिस के मुताबिक, "सुबह करीब 6 बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने भारी मोर्टार दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। BSF ने प्रभावी रूप से जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इन दोनों सेक्टरों में अब भी गोलीबारी हो रही है।"

शुक्रवार को जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में और मेंधार और माचिल सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी हुई।

सेना ने माचिल सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास नाकाम कर दिया। अभियान में एक जवान शहीद हो गया। इसमें एक आतंकवादी भी मारा गया। सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सीमा में घुसने से पहले जवान के शव को शत विक्षप्त कर दिया।

Latest India News