A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जोधपुर के नरेश से शादी करने पहुंची कराची की प्रिया, 'सरकार' ने बना दी जोड़ी

जोधपुर के नरेश से शादी करने पहुंची कराची की प्रिया, 'सरकार' ने बना दी जोड़ी

जोधपुर: जोधपुर में आज एक अनोखी शादी होने वाली है। दूल्हा हिंदुस्तान का है लेकिन दुल्हन पाकिस्तान के कराची से आई है। इस शादी के लिए खास तैयारियां की गई है। दरअसल, कुछ दिन पहले,

pakistani bride- India TV Hindi
pakistani bride

जोधपुर: जोधपुर में आज एक अनोखी शादी होने वाली है। दूल्हा हिंदुस्तान का है लेकिन दुल्हन पाकिस्तान के कराची से आई है। इस शादी के लिए खास तैयारियां की गई है। दरअसल, कुछ दिन पहले, भारत आने के लिए दुल्हन और उसके परिवार को वीजा मिलने में दिक्कते आने लगी थी। इस बीच शादी का दिन भी नजदीक आ रहा था लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर भरोसा दिलाया और आखिरकार दुल्हन और उसके परिवार को वीजा मिला।

कराची की प्रिया की जोधपुर में शादी

जोधपुर के नरेश तेवानी और कराची की प्रिया बच्चानी की इस अनोखी शादी के गवाह बनने दूर-दूर से लोग आये है। आज रात प्रिया और नरेश शादी के अटूट बंधन में बंध जायेंगे। प्रिया भी बहुत खुश है और इसके साथ ही दुल्हन के पिता पाकिस्तान के गिरधारी बच्चानी चैन की सांस ले रहे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि पाकिस्तान से बेटी की शादी के लिए भारत आने में उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुषमा की मदद से मिला दुल्हन को वीज़ा

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से भारत आने में वीजा की दिक्कते आने लगी। शादी का रिश्ता तो 3 साल पहले तय हो गया था लेकिन शादी की तारीख 7 नवंबर को थी और प्रिया और उसके परिजनों को शादी के लिए भारत आने का वीजा नहीं मिल रहा था। सारे विकल्प तलाशने के बाद हारकर दुल्हन प्रिया ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर मदद मांगी और घर के 35 मेंबर्स को जल्द वीजा दिलवाने की अपील की। सुषमा स्वराज ने भी तुरंत ट्विटर पर जवाब दिया- आप चिंता न करें.. हम वीजा दिलवा देंगे...

दूल्हे ने दिया विदेश मंत्री को धन्यवाद

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दखल के बाद पाकिस्तान में भारत के दूतावास को निर्देश दिया गया कि वो जल्द से जल्द दुल्हन के घर वालों को वीजा मुहैया कराए। इसके बाद प्रिया के घर के सारे सदस्यों को वीजा मिला। इसके बाद दूल्हे नरेश ने सुष्मा स्वराज को ट्विटर पर धन्यवाद देते हुए लिखा- सुषमा स्वराज जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद..प्रिया के परिवार वालों की बातें सुनने के लिए हम शुक्रगुजार हैं..

आज शादी के मौके पर प्रिया और नरेश दोनों के परिवार वाले बेहद खुश हैं। दूल्हे के पिता कन्हैयालाल तेवानी अपने बेटे नरेश की शादी धूमधाम से कर रहे हैं लेकिन इस मौके पर कन्हैयालाल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करना नहीं भूल रहे हैं। भले ही सरहद पर तनाव जारी है लेकिन इस बीच ये शादी दोनों देशों में अमन का पैगाम लेकर आई है।

Latest India News