A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद: स्कूल फीस में वृद्धि के खिलाफ DM ऑफिस पर पैरंट्स असोसिएशन का जोरदार प्रदर्शन

गाजियाबाद: स्कूल फीस में वृद्धि के खिलाफ DM ऑफिस पर पैरंट्स असोसिएशन का जोरदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्कूल फीस में वृद्धि के खिलाफ पैरंट्स असोसिएशन ने डीएम ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया। गाजियाबाद में पैरंट्स कई स्कूलों के बाहर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन...

Parents Protest- India TV Hindi
Parents Protest

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्कूल फीस में वृद्धि के खिलाफ पैरंट्स असोसिएशन ने डीएम ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया। गाजियाबाद में पैरंट्स कई स्कूलों के बाहर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन प्रबंधन भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और बढ़ी हुई फीस वापस लेने को तैयार नहीं हैं। इसी से परेशान अभिभावकों ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर बढ़ी हुई फीस वापस कराने की मांग की।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पैरंट्स के प्रदर्शन के बाद DM निधि केसरवानी ने कहा कि जिन स्कूलों की शिकायतें मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। केसरवानी ने कहा, ‘जिन स्कूलों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया उनकी NOC रद्द करने की संस्तुति की गई है।’ DM ने कहा कि लगातार मिल रही फीस वृद्धि की शिकायतों को देखते हुए एक कमिटी बनाई गई है जो पैरंट्स की शिकायतों पर कार्रवाई करेगी।

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल पर भी हुआ था प्रदर्शन
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल द्वारा ऐनुअल चार्ज के नाम पर मनमानी फीस वसूले जाने के विरोध में छात्रों के अभिभावकों ने कई दिन प्रदर्शन किया था, लेकिन स्कूल मैनेजमेंट बढ़ी हुई फीस वापस लेने को राजी नहीं हुआ था। स्कूल के रवैये से परेशान अभिभावकों ने गाजियाबद जिला प्रशासन के सामने इस गंभीर समस्या के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही थी। देखें, वीडियो...

Latest India News