A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे के कहर से यात्री परेशान, 61 ट्रेनें लेट, 21 कैंसिल

कोहरे के कहर से यात्री परेशान, 61 ट्रेनें लेट, 21 कैंसिल

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की वजह से बुधवार को 61 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई, जबकि 21 के कैंसिल होने से हजारों यात्री फंसे रहे।

Train Late- India TV Hindi
Image Source : PTI Train Late

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की वजह से बुधवार को 61 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई, जबकि 21 के कैंसिल होने से हजारों यात्री फंसे रहे। उत्तर रेलवे के अधिकारी के अनुसार, 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने नियत समय से 25 घंटों की देरी से चल रही है। इसी तरह 12401 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस अपने तय समय से 18 घंटे की देरी से चल रही है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

12815 नंदनकानन सुपरफास्ट 26 घंटे की देरी से और 12505 गुवाहाटी-आनंद विहार पूर्वोत्तर एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को दृश्यता गिरकर 400 मीटर हो जाने की वजह से सात रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया।

इस बीच इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे का संचालन करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि बुधवार को कोई भी उड़ान निरस्त नहीं की गई। हालांकि दिल्ली पहुंचने वाली कुछ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई।

Latest India News