A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोट बदलने के लिए बैंकों के बाहर लोगों का हुजूम, मिलने लगे 2000 के नोट

नोट बदलने के लिए बैंकों के बाहर लोगों का हुजूम, मिलने लगे 2000 के नोट

500 और 1000 रुपये के नोट अचानक बंद होने के बाद लोगों को आई कैश की दिक्कतें आज कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद है। एक दिन की तैयारी के बाद आज से देशभर के सभी बैंक खुल गये।

Indian Rupee- India TV Hindi
Indian Rupee

नई दिल्ली: 500 और 1000 रुपये के नोट अचानक बंद होने के बाद लोगों को आई कैश की दिक्कतें आज कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद है। एक दिन की तैयारी के बाद आज से देशभर के सभी बैंक खुल गये। लोगों की जरूरत को देखते हुए पांच सौ और हजार के पुराने नोट बदलने के लिए आरबीआई ने विशेष व्यवस्था की है। जिसके तहत लोग 500 और 1000 के नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं।

500 और 1000 रुपये के बंद नोटों को जमा करवाने के लिए बैंकों के आज खुलने से पहले ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के अलावा देशभर के सभी छोटे बड़े शहरों में बैंकों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लग गई हैं।

दिल्ली में यमुना पार के प्रीत विहार, स्वास्थ्य विहार और अन्य स्थानों पर अन्य बैंकों की तुलना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं पर अधिक लंबी लाइनें देखी गईं। डाकघरों पर भी लोग खुलने से घंटों पहले जमा हो गए हैं।

बड़ी तादाद में लोगों के पहुंचने से बैंकों में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं देश भर के डाकघरों में भी लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। दिल्ली के सबसे पुराने गोल डाकखाने में लोग अपने बड़े नोट बदलवाने के लिए पहुंचे हैं। यही हाल अन्य पोस्ट आफिसों में भी देखा जा सकता है। वहीं दो हजार रूपए का नोट लोगों को मिलने शुरू हो गए हैं।

Latest India News