A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नमक कमी की अफवाह फैलाने वाले विमुद्रीकरण से परेशान: PM मोदी

नमक कमी की अफवाह फैलाने वाले विमुद्रीकरण से परेशान: PM मोदी

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश के कुछ हिस्सों में नमक की कीमत में बढोतरी की अफवाह, उन लोगों द्वारा फैलाई गई है, जो विमुद्रीकरण के फैसले से आहत हैं। (देश-विदेश

pm modi- India TV Hindi
pm modi

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश के कुछ हिस्सों में नमक की कीमत में बढोतरी की अफवाह, उन लोगों द्वारा फैलाई गई है, जो विमुद्रीकरण के फैसले से आहत हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

गोवा में डिजिटल तरीके से दो बड़ी परियोजनाओं की नींव रखने के दौरान मोदी ने कहा कि 500 और 1,000 रुपये की नोटबंदी से स्वार्थी ताकतों को झटका लगा है। वही लोगों में दहशत पैदा करने के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा, "यही वजह है कि वे अफवाह फैला रहे हैं.. कुछ कह रहे हैं कि नमक महंगा होने जा रहा है। वे ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि वे दिवालिया होने जा रहे हैं।" प्रधानमंत्री ने लोगों से ऐसी अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की।

मोदी ने कहा कि उनकी कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ है, जिन्होंने पिछले 70 से अधिक वर्षो में अवैध रूप से धन जमा किए। ईमानदार लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Latest India News