A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इन शहरों में आज से रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

इन शहरों में आज से रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

आज से देश के 5 शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज बदलाव होंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के वाइजैग, राजस्थान के उदयपुर, झारखंड के जमशेदपुर और चंडीगढ़ में शुरू किया गया है।

Petrol Price- India TV Hindi
Petrol Price

नयी दिल्ली: आज से देश के 5 शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज बदलाव होंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के वाइजैग, राजस्थान के उदयपुर, झारखंड के जमशेदपुर और चंडीगढ़ में शुरू किया गया है। प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसे देशभर में लागू किया जाएगा। ज्यादातर विकसित बाजारों में ऐसा ही होता है। (पाकिस्तान से शहीदों का बदला लेने के लिए भारतीय सेना को मिली खुली छूट)

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) एक मई से देश के पांच चुने शहरों में दैनिक आधार पर दाम तय करने की योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे इसे पूरे देश में लागू कर दिया जायेगा।

देश के कुल 58,000 पेट्रोल पंपों में से 95 प्रतिशत पेट्रोल पंप इन्हीं कंपनियों के हैं। आईओसी के चेयरमैन बी अशोक ने कहा, अंतत: हम देशभर में सभी पेट्रोल पंपों पर दैनिक आधार पर बाजार दर तय करने की व्यवस्था की तरफ बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल शुरुआती आधार पर पेट्रोल-डीजल कीमतों में रोजाना आधार पर संशोधन पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, राजस्थान के उदयपुर, झारखंड के जमशेदपुर और चंडीगढ़ में क्रियान्वित किया जाएगा।

Petrol Price

वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां महीने की पहली और 16 तारीख को ईंधन कीमतों में संशोधन करती हैं। कीमतों में यह संशोधन पिछले पखवाड़े के दौरान अंतरराष्ट्रीय मूल्यों तथा मुद्रा विनिमय दर के औसत मूल्य के आधार पर किया जाता है। अब यह काम अंतरराष्ट्रीय बाजार के दैनिक मूल्यों के हिसाब से होगा। डालर-रुपये की विनिमय दर और कच्चे तेल के दाम में होने वाले दैनिक उतार-चढ़ाव के अनुरूप यहां भी दाम तय किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर
भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले

Latest India News