A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम को पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं: ममता बनर्जी

पीएम को पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं: ममता बनर्जी

कोलकाता: नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि इस कदम से देश में आर्थिक आपदा आ गई

Mamta Banerjee- India TV Hindi
Image Source : PTI Mamta Banerjee

कोलकाता: नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि इस कदम से देश में आर्थिक आपदा आ गई है और उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के कारण देश का विकास और व्यवसाय प्रभावित हुआ है। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी पर विश्वास नहीं करते और यह नहीं समझते कि देश के लिए क्या अच्छा है। 

उन्होंने राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कोई टीमवर्क नहीं हुआ। उन्होंने विशेषज्ञों से विचार विमर्श नहीं किया। यह एक व्यक्ति की तानाशाही है। यह एक व्यक्ति की लायी हुई आपदा है। यह खतरनाक प्रवृत्ति है। 

उन्होंने कहा, उन्हें पद से हट जाना चाहिए। उन्हें पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। ममता ने कहा, ''मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि (केंद्र) सरकार वर्तमान प्रधानमंत्री के कार्यकाल में पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। वह नहीं बता रहे हैं कि कल और उसके बाद क्या होगा। उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए।''

Latest India News