A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के समक्ष भारतीय मूल के बस चालक की हत्या का मुद्दा उठाया

मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के समक्ष भारतीय मूल के बस चालक की हत्या का मुद्दा उठाया

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री ब्रिस्बेन में भारतीय मूल के बस चालक की हत्या का मुद्दा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल के सामने उठाया। ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को 29 साल के

Indian-origin-bus-driver- India TV Hindi
Indian-origin-bus-driver

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री  ब्रिस्बेन में भारतीय मूल के बस चालक की हत्या का मुद्दा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल के सामने उठाया। 

ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को 29 साल के बस ड्राइवर मनमीत अलीशेर की एक व्यक्ति ने आग लगाकर हत्या कर दी थी। 

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मोदी ने टर्नबुल को फ़ोन कर दीवाली की बधाई दी साथ ही इस हत्या पर चिंता भी व्यक्त की।  

पंजाबी समुदाय के मशहूर सिंगर अलीशेर ब्रिसबेन सिटी कौंसिल की बस चला रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उन पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंका जिससे वह आग की लपटों में घिर गए। अलीशेर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार की यात्री पीछे के दरवाज़े से बाहर निकल गए।  

टर्नबुल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और मोदी को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

मोदी ने एक बार फिर टर्नबुल को 2017 में भारत आने का न्योता दिया। 

इसके पहले पुलिस ने कहा था कि हत्या के पीछे आतंकी या जातीय मक़सद नज़र नहीं आता।  एक 48 साल के व्यक्ति को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

Latest India News