नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कहा कि 50 दिन के अंदर नोटबंदी के चलते आ रही समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने साफ किया कि 8 नवंबर से बहले खातों के रिकॉर्ड की जांच नहीं कराई जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग बेवजह हंगामा कर रहे हैं। नोटबंदी से सबसे ज्यादा दिक्कत कालेधन वालों को हो रही है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल को आड़े लेते हुए कहा कि इनलोगों के लिए देश से बड़ा दल है जबकि हमारे लिए दल से बड़ा देश है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग बेईमानों के साथ मिल गए। पीएम ने कहा कि नोटबंदी का प्रस्ताव 1971 में आया था लेकिन 40 साल से ज्यादा बीतने के बाद भी किसी सरकार ने इस फैसले को लागू नहीं किया।
पीएम ने नोटबंदी के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान की तारीफ की। गौरतलब है कि नीतीश कुमार नोटबंदी के फैसले की तारीफ करते हुए कहा थी केंद्र सरकार बेनामी संपत्ति वालों पर भी कार्रवाई करे। पीएम ने नोटबंदी पर उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक की भी तारीफ की।
इन्हें भी पढ़ें:-
Latest India News