A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने कालेधन पर किया बड़ा ऐलान, जानें यहां

पीएम मोदी ने कालेधन पर किया बड़ा ऐलान, जानें यहां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए आज आधी रात से 500 और 1000 रुपए के नोटों का चलन बंद करने का ऐलान किया है।

PM Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आज आधी रात से 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया है। राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 के नोट को बंद करने का ऐलान करते हुए कहा कि अब ये नोट चलन में नहीं रहेंगे। 

  • 500 से 100 के नोट आज आधी रात से बंद
  • लोग 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक अपने-अपने बैंकों में 1,000 रूपये और 500 रूपये के नोट जमा करा सकेंगे ।
  • कुछ कारणों से जो लोग 1,000 रूपये और 500 रूपये के नोट 30 दिसंबर तक जमा नहीं करा सकेंगे , वे लोग पहचान पत्र दिखाकर 31 मार्च 2017 तक नोट बदलवा सकेंगे। 
  • भारत ने दुनिया में चमकती हुई उपस्थिति दर्ज कराई
  • हमारी सरकार गरीबों के साथ है
  • सरकार गरीब और किसानों के साथ है
  • सबका साथ सबका विकास हमारा मंत्र
  • आर्थिक विकास में हम कई देशों से आगे हैं
  • भ्रष्टाचार और कालेधन का व्यापक जाल फैला था
  • वर्ग विशेष के लोगों ने अपने स्वार्थ के चलते इस प्रश्रय दिया
  • सीमापार से आतंकवाद को फंड मिल रहा है
  • भ्रष्टाचार, कालाधन, जाली नोट और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होनी चाहिए
  • कालेधन के खिलाफ हमने सख्त कानून बनाया
  • भ्रष्टाचार से जमा किया गया धन या कालाधन को कैश लेन-देन में उपयोग किया जाता है

Latest India News