A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार ने OROP लागू नहीं किया, PM झूठ बोल रहे हैं: राहुल गांधी

सरकार ने OROP लागू नहीं किया, PM झूठ बोल रहे हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वन रैंक वन पेंशन (OROP) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए और इसे लागू करके दिखाना चाहिए।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वन रैंक वन पेंशन (OROP) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए और इसे लागू करके दिखाना चाहिए। राहुल ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सैनिकों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पूर्व सैनिकों ने OROP पर कहा है कि यह पैसे का मुद्दा नहीं, बल्कि उनके सम्मान का सवाल है, न्याय का सवाल है। उनकी कई मांगें हैं, जिसे सरकार को हर हाल में पूरा करना चाहिए।"

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

राहुल ने कहा, "देश में जय जवान जय किसान का नारा लगता है, लेकिन यह सरकार न तो देश के किसानों का सम्मान कर रही है, और न जवानों का। मगर उद्योगपतियों को 110,000 करोड़ रुपये दे चुकी है। यह ठीक नहीं है।"

राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में कह रहे हैं कि उन्होंने OROP को लागू कर दिया है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह वन रैंक वन पेंशन नहीं, बल्कि सिर्फ पेंशन वृद्धि है। इस बात को सेना के अधिकारी, जनरल सभी जानते हैं। मेरा आग्रह है कि सरकार वन रैंक वन पेंशन ईमानदारी के साथ लागू करे।"

Latest India News