A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में कार से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की करेंसी जब्त, 3 लोग हिरासत में

मुंबई में कार से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की करेंसी जब्त, 3 लोग हिरासत में

पूर्वी मुंबई के उपनगरीय चेंबूर इलाके में एक गाड़ी से पुलिस ने 10.10 करोड़ रूपये जब्त किये और तीन लोगों को हिरासत में लिया।10 करोड़ रूपये मूल्य के पुराने 500 रूपये के नोट हैं, जबकि दस लाख रूपये 2,000 के नये नोट हैं।

500 note- India TV Hindi
Image Source : PTI 500 note

मुंबई: पूर्वी मुंबई के उपनगरीय चेंबूर इलाके में एक गाड़ी से पुलिस ने 10.10 करोड़ रूपये जब्त किये और तीन लोगों को हिरासत में लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इनमें 10 करोड़ रूपये मूल्य के पुराने 500 रूपये के नोट हैं, जबकि दस लाख रूपये 2,000 के नये नोटों में हैं। तिलकनगर थाने के अधिकारियों ने दो बड़े बैग देखकर वाहन को रोका।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हिरासत में लिए गये लोगों ने खुद को पुणे जिले के एक सहकारी बैंक का कर्मचारी बताया। पुलिस उपायुक्त (जोन छह) शाहजी उमाप ने बताया, उनमें से एक वैद्यनाथ शहरी सहकारी बैंक की पिंपरी चिंचवाड़ शाखा का प्रबंधक है और उसने पुलिस को बताया कि नकदी बैंक की है, जबकि दो अन्य ने भी बैंक के कर्मचारी होने का दावा किया है। उन्होंने साथ ही बताया कि पुलिस रिकार्ड का सत्यापन कर रही है।

पुलिस ने बताया कि उन लोगों ने दावा किया कि वाहन के जरिये बैंक की घाटकोपर शाखा से नकदी को पुणे ले जाया जा रहा था। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने बताया, हम लोग उनके दावे की पुष्टि कर रहे हैं और इस मामले में आयकर विभाग की मदद लेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

Latest India News