A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति ने दी GST से जुड़े चार विधेयकों को मंजूरी, 1 जुलाई से लागू होने की उम्मीद

राष्ट्रपति ने दी GST से जुड़े चार विधेयकों को मंजूरी, 1 जुलाई से लागू होने की उम्मीद

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश में वस्तु एवं सेवाकर (GST) व्यवस्था लागू करने से संबंधित चार विधेयकों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही देश में एक जुलाई से एक-देश-एक कर-व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य और करीब आ गया है।

gst bill- India TV Hindi
gst bill

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश में वस्तु एवं सेवाकर (GST) व्यवस्था लागू करने से संबंधित चार विधेयकों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही देश में एक जुलाई से एक-देश-एक कर-व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य और करीब आ गया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

राष्ट्रपति ने जिन विधेयकों पर अपनी सहमति की मुहर लगाई है उनमें --केन्द्रीय जीएसटी कानून 2017, एकीकृत जीएसटी कानून 2017, जीएसटी (राज्यों को मुआवजा) विधेयक, 2017, संघ शासित प्रदेश जीएसटी कानून 2017-- शामिल हैं। अब राज्य विधानसभाओं में राज्य-जीएसटी विधेयक को पारित किया जाना शेष है।

राष्ट्रपति ने जिन विधेयकों को मंजूरी दी है उन्हें संसद के कल समाप्त हुए बजट सत्र में पारित किया गया है। सरकार का इरादा देश में एक जुलाई से जीएसटी व्यवस्था लागू करने का है।

जीएसटी व्यवस्था लागू करने के लिये गठित जीएसटी परिषद ने जीएसटी प्रणाली के विभिन्न नियमों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा जीएसटी की चार दरें पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत तय की गई हैं। अब इन दरों में वस्तुओं एवं सेवाओं को रखने का काम किया जा रहा है।

Latest India News