A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दिवाली की शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दिवाली की शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

Pranab Mukharjee- India TV Hindi
Pranab Mukharjee

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा, "दिवाली एक बेहतर कल के लिए आशा और आकांक्षाओं का अग्रदूत है। यह धर्म की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कामना की कि इस वर्ष दीपक के प्रकाश में अज्ञानता और दुख का अंधेरा दूर हो तथा आशा और समृद्धि के साथ हमारे जीवन में उजाला हो।"

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

उन्होंने कहा, "हमें इस दिन प्रेम, देखभाल और साझा दीपकों को प्रज्जवलित कर जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने रोशनी के इस पर्व से देश भर के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आने और सभी से एक सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की कामना भी की।"

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा, "मैं प्रकाश का पर्व दिवाली के शुभ अवसर पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

उन्होंने कहा, "पारंपरिक जोश और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भगवान राम के महान और सदाचारी जीवन में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।"

Latest India News