A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जयललिता के निधन पर जताया शोक

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जयललिता के निधन पर जताया शोक

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा राजनीतिक जगत जयललिता के निधन से शोक में डूब गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयललिता के निधन पर गहरा दुख जताया।

Pranab mukharjee- India TV Hindi
Pranab mukharjee

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा राजनीतिक जगत जयललिता के निधन से शोक में डूब गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयललिता के निधन पर गहरा दुख जताया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक विजिनरी और योग्य प्रशासक होने के साथ ही करिश्माई और लोकप्रिय नेता थीं। देश ने एक अनमोल सितारा खो दिया है। उन्होंने अपना जीवन तमिलनाडु के लोगों के लिए समर्पित किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जयललिता के निधन से भारतीय राजनीति एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है जिसकी भरपाई मुश्किल है। जनता के साथ उनका जुड़ाव, गरीबों के कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

Also read:

Latest India News