A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विधिविधान के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर में की पूजा

विधिविधान के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर में की पूजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्यपाल केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी वहां मौजूद रहे।

modi kedarnath- India TV Hindi
modi kedarnath

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देहरादून पहुंचे और यहां केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी सुबह केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही सुबह करीब 8.50 बजे वहां पहुंच गए। केदारनाथ के कपाट छह महीने पहले सर्दियों में बंद हुए थे। प्रधानमंत्री ने पवित्र मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री को मंदिर की एक प्रतिमूर्ति भी भेंट में दी गई। केदारनाथ मंदिर चार धामों में से एक है। (जब टिफिन लेकर कैबिनेट की बैठक में पहुंचे सभी मंत्री तो मुख्यमंत्री ने....)

इससे पहले उत्तराखंड के राज्यपाल कृष्णकांत पॉल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां पहुंचने पर मोदी का स्वागत किया। उत्तराखंड की यात्रा से एक दिन पूर्व मंगलवार को मोदी ने ट्वीट किया था, "कल (बुधवार) मैं देव भूमि उत्तराखंड के दौरे पर जाऊंगा और केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत करूंगा।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था, "कल (बुधवार) हरिद्वार में मैं पतंजलि शोध संस्थान का उद्घाटन करूंगा।"

केदारनाथ दर्शनों के लिए आने वाले नरेंद्र मोदी देश के तीसरे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले वर्ष 1980 में दिवंगत इंदिरा गांधी और वर्ष 1989 में वीपी सिंह बाबा के दर्शनों के लिए आए थे। वैसे पीएम बनने से पहले से ही मोदी का केदारघाटी से खासा लगाव रहा है। राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने से पूर्व वह यहां अक्सर आते रहे हैं। 90 के दशक तक मोदी लगभग हर साल यात्रा सीजन में केदार बाबा के दर्शन के लिए आते थे।

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम...

  • पीएम आज सुबह 40 बजे दिल्ली से देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे
  • इसके बाद वो केदारनाथ के लिए रवाना होंगे
  • वह सुबह 30 बजे एमआई- 17 हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुचेंगे
  • इसके बाद पीएम 50 बजे से 9.50 बजे तक केदार बाबा की पूजा करेंगे
  • पीएम उसके बाद 10 बजे केदारनाथ हेलिपैड़ आयेंगे और वहां से 10.15 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे
  • वह सुबह 30 बजे पतंजलि योगीपीठ पहुंचेंगे
  • पीएम सुबह 40 से दोपहर 12.40 बजे पतंजलि में योग रिसर्च इंस्टिट्यूट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे
  • इसके बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर
भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले

Latest India News