A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दो महीने में बाकी 1 लाख पूर्व सैनिकों को भी OROP का लाभ: पर्रिकर

दो महीने में बाकी 1 लाख पूर्व सैनिकों को भी OROP का लाभ: पर्रिकर

वन रैंक वन पेंशन (OROP) का लाभ न मिलने के कारण एक पूर्व सैनिक की आत्महत्या के दो दिन बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि इस योजना के तहत ज्यादातर पूर्व सैनिकों को लाभ दिया जा रहा है। बाकी बचे करीब एक लाख लोगों को अगले दो महीनों में इसका लाभ दे दि

Manohar Parrikar- India TV Hindi
Image Source : PTI Manohar Parrikar

बड़गाम (जम्मू एवं कश्मीर): वन रैंक वन पेंशन (OROP) का लाभ न मिलने के कारण एक पूर्व सैनिक की आत्महत्या के दो दिन बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि इस योजना के तहत ज्यादातर पूर्व सैनिकों को लाभ दिया जा रहा है। बाकी बचे करीब एक लाख लोगों को अगले दो महीनों में इसका लाभ दे दिया जाएगा। पर्रिकर ने संवाददाताओं से कहा कि इन एक लाख पूर्व सैनिकों को अभी तक तकनीकी कारणों से OROP के तहत पूरा लाभ नहीं मिल सका है।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

पर्रिकर पाकिस्तान द्वारा बार-बार संघर्षविराम उल्लंघन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए कश्मीर को दौरे पर हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी कागजी कार्यवाही की वजह से OROP के तहत उन्हें लाभ नहीं मिला, इसे दो महीनों में पूरी कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "एक लाख कर्मियों को OROP का अभी पूरा लाभ दिया जाना है। इसके क्रियान्वयन में कुछ तकनीकी मुद्दे हैं। हम शीघ्र इसकी कागजी कार्यवाही पूरी कर लेंगे। अगले दो महीनों में हम इसे अंतिम रूप दे देंगे।"

रक्षामंत्री का यह बयान दिल्ली में OROP के लिए धरना दे रहे पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के मंगलवार को सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर लेने के बाद आया है। शोक में डूबे पूर्व सैनिक के परिवार को दिल्ली पुलिस ने अस्पताल से ले जाकर घंटों थाने में रखा और उनसे मिलने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हिरासत में ले लिया गया। इन नेताओं ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया। 

Latest India News