A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान में ही हैं हाफिज सईद के खिलाफ सारे सबूत: भारत

पाकिस्तान में ही हैं हाफिज सईद के खिलाफ सारे सबूत: भारत

नई दिल्ली: भारत ने गुरुवार को कहा कि मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ सारे सबूत पाकिस्तान में ही मौजूद हैं। भारत की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के

Vikas Swarup- India TV Hindi
Vikas Swarup

नई दिल्ली: भारत ने गुरुवार को कहा कि मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ सारे सबूत पाकिस्तान में ही मौजूद हैं। भारत की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के गृह मंत्री के उस बयान के बाद आई है, जिसमें भारत को हाफिज सईद के खिलाफ ठोस सबूत देने के लिए कहा गया था। पाकिस्तान ने इसी सप्ताह सईद को नजरब्ांद कर लिया है।

साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, "मुंबई आतंकी हमले की पूरी साजिश पाकिस्तान में रची गई।"

उन्होंने कहा, "सभी आतंकवादी पाकिस्तान से आए। हमले की सारी योजनाएं पाकिस्तान में बनीं। पाकिस्तान से इस हमले में सारा सहयोग मिला। इसलिए मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ सारे साक्ष्य पाकिस्तान में ही मौजूद हैं।"

पाकिस्तान ने बुधवार को जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को हिरासत में लिया। लेकिन भारत द्वारा आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय कार्रवाई की मांग को पाकिस्तान ने यह कहकर ठुकरा दिया कि पाकिस्तान को अपनी कार्रवाइयों के लिए नई दिल्ली से निर्देश की जरूरत नहीं है।

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दिए गए बयान पर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "पाकिस्तान को हाल ही में हाफिज सईद के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए भारत से प्रमाण या समर्थन की जरूरत नहीं है।"

Latest India News