A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे: महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ऑफिस के पास चाकू घोंपकर हत्या

पुणे: महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ऑफिस के पास चाकू घोंपकर हत्या

पुणे: पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली 23 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दफ्तर से कुछ मीटर दूर ही एक अज्ञात हमलावर ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। देहूरोड थाने

murder- India TV Hindi
murder

पुणे: पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली 23 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दफ्तर से कुछ मीटर दूर ही एक अज्ञात हमलावर ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। देहूरोड थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तथवाड़े इलाके में अपने दफ्तर से शुक्रवार को घर लौट रही पश्चिम बंगाल की रहने वाली अंतरा दास पर धारदार हथियार से घातक हमला किया गया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने बताया, अंतरा को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी के मुताबिक इस घटना के पीछे लूटपाट के इरादे की संभावना खारिज हो जाती है क्योंकि अंतरा के पास मौजूद सभी कीमती चीजें सही-सलामत मिली हैं।

पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। अंतरा कैपजेमिनी कंपनी में काम करती थी। कंपनी ने पुलिस को जो बयान दिया है, उसके मुताबिक वह शुक्रवार की रात 8 बजे दफ्तर से निकली थी और उस दिन दफ्तर की कैब से नहीं गयी।

पुलिस ने बताया कि उसने दफ्तर के रजिस्टर में लिखा था कि वह घर जाने के लिए ऑटो लेगी। घटना अंतरा के दफ्तर से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुई और पास से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

Latest India News