A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: बठिंडा में शादी समारोह में डांसर की गोली मारकर हत्या

पंजाब: बठिंडा में शादी समारोह में डांसर की गोली मारकर हत्या

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में सनसनीखेज वारदात हुई है। एक शादी समारोह में डांसर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने मृतक युवती का शव

dancer shot dead- India TV Hindi
dancer shot dead

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में सनसनीखेज वारदात हुई है। एक शादी समारोह में डांसर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने मृतक युवती का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

वारदात मौड़ मंडी के आशीर्वाद पैलेस में हुई। डांसर कुलविंदर कौर डांस कर रही थी, उसके साथ 4 और लड़कियां भी डांस कर रही थी। उसी दौरान बिल्‍ला नाम का एक युवक रिवॉल्‍वर से गोली चलाने लगा। डांसर का पति युवक को रोकने भी आया लेकिन वो नहीं माना और फायरिंग करता रहा। इसी दौरान एक गोली कुलविंदर को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्साए लोगों ने बठिंडा मानसा हाइवे भी जाम कर दिया। गाड़ियों में तोड़ फोड़ भी की। पुलिस की गाड़ी भी तोड़ने की को​शिश की गई। पुलिस ने आरोपी पर 302 का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।  

देखिए वीडियो-

Latest India News