राहुल गांधी जनजातीय नेताओं से मिले, उनकी चिंताओं पर चर्चा की
Rahul met tribal leaders, discussed their concerns
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों से आए पार्टी के जनजातीय नेताओं से मुलाकात की और उनके सामने खड़ी चुनौतियों और पार्टी के बारे में उनकी धारणा जानने की कोशिश की। राहुल ने जनजातीय समुदाय के हितों की रक्षा के तरीकों पर चर्चा भी की। राहुल से मिले जनजातीय नेताओं में पूर्वोत्तर राज्यों के नेता शामिल नहीं थे।
राहुल ने पार्टी के अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग में सुधार के तरीकों पर नेताओं से सुझाव मांगे। राहुल ने अपने ट्विटर खाते पर कहा, "कांग्रेस के जनजातीय नेताओं के साथ बहुत उपयोगी बैठक। जनजातीय कल्याण के मुद्दों और जनजातीय समुदाय के हितों की रक्षा के तरीकों पर चर्चा की।"
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि गांधी उनकी पीड़ाओं, कांग्रेस के बारे में उनकी धारणा, विभिन्न राज्यों में जनजातीयों के विकास के रास्ते में आ रही बाधाओं को जानना चाहते थे और यह भी कि क्या वे कांग्रेस के जनजातीय मुद्दों से निपटने के तरीके से खुश है।
कांग्रेस नेता ने कहा, "चाहे यह खनन अभियान हो, जनजातीयों का विस्थापन हो.. वह गांधी जानना चाहते थे कि क्या पार्टी उन मुद्दों को सही तरीके से उठा रही है। वह उनकी जनजातीय नेताओं से सीधे उनकी समस्याएं सुनना चाहते थे।"
Latest India News